संभल : पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
रजपुरा/संभल/अमृत विचार। जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में अधेड़ का शव जंगल में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पुराना गांव के निवासी साहब सिंह का पिछले दिनों से घर …
रजपुरा/संभल/अमृत विचार। जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में अधेड़ का शव जंगल में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पुराना गांव के निवासी साहब सिंह का पिछले दिनों से घर में परिवार के साथ क्लेश चल रहा था। जानकारी के अनुसार घरेलू कलह के चलते ही साहब सिंह परेशान थे।
बता दें कि रविवार की शाम भी उनका परिवार से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में घर से चले गए। परिजन समझते रहे कि वह रोजाना की तरह रात में आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने गए होंगे, लेकिन, जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन जंगल में तलाश करने के लिए निकले। इस दौरान साहब सिंह का शव जंगल में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
अधेड़ की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग मौके की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया। इसके बाद आनन-फानन में बिना पुलिस कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि आत्महत्या करने जैसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें : संभल : आईपीएल में सट्टा लगाते पांच दबोचे, जेल भेजा
