शुरूआती विकेट गिरने के बावजूद हमने सोचा था कि जीत सकते हैं : लोकेश राहुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने राजस्थान रॉयल्स से मिली तीन विकेट की नजदीकी हार के बाद कहा कि शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने सोचा था कि टीम जीत सकती है। राहुल गांधी ने अपने आउट होने पर कहा ,’ट्रेंट बोल्ट ने बहुत अच्छी गेंद डाली थी, बस यही …

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने राजस्थान रॉयल्स से मिली तीन विकेट की नजदीकी हार के बाद कहा कि शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने सोचा था कि टीम जीत सकती है। राहुल गांधी ने अपने आउट होने पर कहा ,’ट्रेंट बोल्ट ने बहुत अच्छी गेंद डाली थी, बस यही कहना चाहूंगा वह शानदार गेंद थी।

हमारे पास ऐसी टीम है जो कभी मुकाबले से बाहर नहीं होती। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं। हमारे शुरुआत में तीन विकेट गिर गए थे हमने तब भी सोचा कि हम जीत सकते हैं। हमें मध्य ओवरों में अच्छी साझेदारी की जरूरत थी, जो हुई और अंत में स्टॉयनिस ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की।’

उन्होंने कहा,’अगर हम अपने कौशल से खेले तो हम बहुत सी शानदार चीजें कर सकते हैं। स्टॉयनिस को अंत में भेजने का फैसला हमारा ही था, क्योंकि हमारे पास कई खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं, ऐसे में हम उस समय को निकालना चाहते थे। हमने चार मैचों में अच्छा किया है, हमने डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की है। आखिरी के ओवरों के प्लान नहीं चल सके। अगर आप अपने प्लान पर नहीं रहते हैं तो हेत्माएर जैसे खिलाड़ी इसका पूरा फ़ायदा उठा लेते हैं।

यह भी पढ़ें:-नेशनल हेराल्ड मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता खड़गे से की पूछताछ 

संबंधित समाचार