बहराइच: डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कहा- प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखें अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हुजूरपुर विकास खंड में स्थित इंटर कॉलेज में सोमवार को जिलाधिकारी और एसपी ने बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाएं रखने के लिए अधिकारी मिलकर काम करें। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ परीक्षा केन्द्र फूलबख्श इण्टर कालेज हुज़ूरपुर, राजकीय इण्टर …

बहराइच। हुजूरपुर विकास खंड में स्थित इंटर कॉलेज में सोमवार को जिलाधिकारी और एसपी ने बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाएं रखने के लिए अधिकारी मिलकर काम करें। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ परीक्षा केन्द्र फूलबख्श इण्टर कालेज हुज़ूरपुर, राजकीय इण्टर कालेज भग्गड़वा व पंडित विशाल शुक्ल बौवा बाज़ार इण्टर कालेज हुज़ूरपुर का निरीक्षण किया।

डीएम ने द्वितीय पाली में संचालित इण्टरमीडिएट की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं को रखने, प्रश्नपत्रों को खोलने तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सील्ड करते समय बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल इत्यादि के बारे में केन्द्र व्यवस्थापकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों का पूरी कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिए सभी सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी की बड़ी कार्रवाई: डीसीपी नवनीत नायक को किया बर्खास्त, जानें मामला

संबंधित समाचार