उन्नाव: संदिग्ध हालातों में हुई नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शहर कोतवली के डीह गांव के मजरे बेनीगंज में एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। ससुराल वाले जहां उसके फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं, वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में बुलट की मांग न पूरी होने पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया …

उन्नाव। शहर कोतवली के डीह गांव के मजरे बेनीगंज में एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। ससुराल वाले जहां उसके फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं, वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में बुलट की मांग न पूरी होने पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता ने पति समेत 7 ससुराली जनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सदर कोतवाली की मगरवारा चैकी क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी सुभाष पुत्र बाबूलाल ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सुधा की शादी 7 माह पूर्व ललउखेड़ा चैकी क्षेत्र के डीह गांव के मजरे बेनीगंज निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र से की थी। शादी के बाद से बेटी को दहेज में बुलट मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

रविवार शाम भी बेटी अपनी मां शांति को फोन के जरिए ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की बात कही थी। सोमवार सुबह पड़ोस में गए कुछ रिश्तेदारों ने बेटी की मौत की सूचना दी। बेनीगंज पहुंचने पर बेटी के फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात कही गयी। जबकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका के पिता सुभाष ने पति मनोज, देवर अनुज, अनूप, ससुर राजेंद्र, सास माधुरी, ननद सारिका, चाची सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि पति समेत 6 लोगों के खिलाफ 304बी, 323 व डीपी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने दिखाई होती सख्ती तो बच जाती जान!

कई दफा पुलिस की नरमदिली के घातक परिणाम देखने को मिलते हैं। नव विवाहिता की संदिग्ध की मौत के मामले में भी कुछ ऐसा ही सामने निकल कर आया है। मृतका सुधा ने खुद बीती 10 नवम्बर को ललऊखेड़ा चैकी प्रभारी को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। हलांकि पुलिस ने उस मामले में समझौता करा दिया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उस समय ही सख्ती दिखाई होती शायद सुधा की जान बच जाती।

यह भी पढ़े: बहराइच: फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगा मतगणना का कार्य, डीएम व एसपी ने काउंटिंग स्थल का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार