बिजनौर: युवक ने आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आठ वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी बच्ची को खून से लथपथ बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ नगीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को मेडिकल के लिये भेज दिया। पुलिस …

बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आठ वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी बच्ची को खून से लथपथ बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ नगीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को मेडिकल के लिये भेज दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार के दोबारा शपथ ग्रहण के बाद जहां एक ओर सरकार महिलाओं के लिए कड़े कानून बनाने की बात कर रही है। वहीं दूसरी और थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम हवस के एक भूखे भेड़िए ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला और खून से लथपथ बच्ची को लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी बच्ची को जंगल मे उसके पिता के पास ले जाने की बात कहकर घर से बाइक पर बैठाकर अपने साथ गांव के निकट ही गन्ने के खेत मे ले गया। जहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

घटना की सूचने मिलते ही सीओ नगीना सुमित शुक्ला भी मौके पर पहुंच गये और खुलासा करने के लिये टीमों को अलग-अलग दिशा में दौड़ा दिया। टीमों द्वारा घटना स्थल से गुजरने वाले करीब 15 युवकों व व्यक्तियों के फोटो मासूम किशोरी को दिखाकर आरोपी की शिनाख्त शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

आठ वर्षीय बच्ची और आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।   -अनुज तोमर, थाना प्रभारी

संबंधित समाचार