बाराबंकी: बंदरों ने ट्रैक्टर चालक पर किया हमला, दो जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के सतरुदीनपुर गांव में बंदरों ने घर पर कार्य कर रहे व्यक्ति समेत ट्रैक्टर चालक पर झपट्टा मार दिया। इस दौरान दोनों व्यक्ति घायल हो गए। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के सतरुदीनपुर गांव निवासी राजा राम वर्मा सहित एक युवक घर से ट्रैक्टर लेकर खेत को जा रहे थे। …

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के सतरुदीनपुर गांव में बंदरों ने घर पर कार्य कर रहे व्यक्ति समेत ट्रैक्टर चालक पर झपट्टा मार दिया। इस दौरान दोनों व्यक्ति घायल हो गए। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के सतरुदीनपुर गांव निवासी राजा राम वर्मा सहित एक युवक घर से ट्रैक्टर लेकर खेत को जा रहे थे।

तभी अचानक एक बंदर ने उन पर झपट्टा मार कर घायल कर दिया। दोनों घायल व्यक्तियों की चीख पुकार सुनकर पास में बैठे लोग डंडे लेकर आए और ग्रामीणों की मदद से बंदरों को भगा दिया। जिसके बाद परिजनों ने दोनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनो घायलों का उपचार कर घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ई रिक्शा में कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत, चालक समेत तीन घायल

संबंधित समाचार