कन्नौज: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात फर्रुखाबाद रोड पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, दो घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव अनीभोज के रहने वाले राशिद गांव के ही दोस्त अभिषेक व गुलफाम के साथ रामाज्ञम के पास एक पेट्रोल पम्प …

कन्नौज। जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात फर्रुखाबाद रोड पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, दो घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव अनीभोज के रहने वाले राशिद गांव के ही दोस्त अभिषेक व गुलफाम के साथ रामाज्ञम के पास एक पेट्रोल पम्प पर जा रहा था।

तभी यहां से गुजरी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें राशिद की मौके पर ही मौत हो गई ।वहीं दोनों दोस्त घायल हो गए ।घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया ।हालत गम्भीर होने पर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-खेतों तक पर्याप्त जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : स्वतंत्र देव सिंह

संबंधित समाचार