यूपी विधान परिषद चुनाव में बहराइच सीट पर खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। स्थानीय प्राधिकरण एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने 3188 मत से सपा प्रत्याशी को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत से समर्थकों में जश्न का माहौल है। बहराइच श्रावस्ती एमएलसी चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था। जिसमें 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा ने डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी …

बहराइच। स्थानीय प्राधिकरण एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने 3188 मत से सपा प्रत्याशी को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत से समर्थकों में जश्न का माहौल है।

बहराइच श्रावस्ती एमएलसी चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था। जिसमें 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा ने डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी और सपा ने अमर यादव को प्रत्याशी बनाया था। मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात टेबल पर मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने बढ़त बना ली। सुबह 10 बजे ही मतगणना पूरी हो गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी अमर यादव को 3188 मत से पराजित किया।

भाजपा की डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी को कुल 3419 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को मात्र 231 मत मिला। वहीं 67 मत अवैध मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों में खुशी का माहौल है।

एमएलसी चुनाव मतगणना एक नजर में

कुल मत- 3717

भाजपा- 3419

सपा- 231

अवैध- 67

पढ़ें- UP MLC Election Result 2022 LIVE: विधान परिषद चुनाव में BJP का दबदबा, 7 सीटों पर खिला कमल, सपा का नहीं खुला खाता

संबंधित समाचार