भाजपा ने लखनऊ-उन्नाव सीट पर लहराया अपना परचम, 3488 वोटों के साथ हासिल की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधान परिषद के चुनाव में लखनऊ-उन्नाव सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान की जीत हुई है। यहां समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन अपनी सीट नहीं बचा पाए। रामचंद्र प्रधान को यहां 92 फीसदी वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत से समर्थकों में जश्न का माहौल है। आपको बता …

लखनऊ। विधान परिषद के चुनाव में लखनऊ-उन्नाव सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान की जीत हुई है। यहां समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन अपनी सीट नहीं बचा पाए। रामचंद्र प्रधान को यहां 92 फीसदी वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत से समर्थकों में जश्न का माहौल है।

रामचंद्र सिंह प्रधान को मिठाई खिलाकर बधाई देते समर्थक

आपको बता दें, बीजेपी के उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान 3488 वोट पाकर जीते हैं। वहीं सपा प्रत्याशी सुनील सुनील सिंह साजन को सिर्फ 400 वोट मिले।

पढ़ें- यूपी विधान परिषद की बहराइच सीट पर खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत

संबंधित समाचार