हरदोई: मीना मंच कार्यक्रम में छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बच्चे-बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने और साथ ही संचारी रोगों से बचने और दूसरों को बचाने के लिए मीना मंच कार्यक्रम में छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘जाएंगे-जाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे’ लघु नाटिका ने मन मोह लिया। मीना मंच की सुगमकर्ता रेहाना नसरीन ने साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने से होने वाले फायदे …

हरदोई। बच्चे-बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने और साथ ही संचारी रोगों से बचने और दूसरों को बचाने के लिए मीना मंच कार्यक्रम में छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘जाएंगे-जाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे’ लघु नाटिका ने मन मोह लिया। मीना मंच की सुगमकर्ता रेहाना नसरीन ने साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने से होने वाले फायदे गिनाए।

बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में मंगलवार को मीना मंच कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें साफ-सफाई से होने वाले फायदे और नुक्सान के बारे में बताया गया। छात्राओं ने स्वच्छता का पहाड़ा पढ़ते हुए गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचने के रास्ते अपनाने पर ज़ोर दिया।

प्रधानाध्यापिका तरन्नुम ख़ातून ने कहा कि स्वच्छ रहने से स्वस्थ रहा जा सकता है। घर और घर के आस-पास सफाई रखने से बीमारियां दूर भागती है। इस दौरान शिक्षिका अर्षिता सैनी, रुचि पुरी, शिक्षामित्र राकेश कुमार वर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी सहायिका जनका देवी, प्रबंध समिति के सदस्य, रसोईया और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

पढ़ें- बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने परेड स्थल का किया निरीक्षण, स्वस्थ रहने के बताए टिप्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म