मुरादाबाद : एसओजी और पुलिस ने पकड़ा चोरी के वाहनों का जखीरा, पांच लोगों को लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा में चोरी के वाहनों को काटने का कारखाना चल रहा था। एसओजी और पुलिस ने देर रात छपा मारकर मौके से विभिन्न वाहनों के दो दर्जन से ज्यादा इंजन, आधा दर्जन वाहन, कटर और सिलेंडर बरामद किए हैं। यह कारखाना एक बर्तन गोदाम के आड में चल रहा था। पुलिस ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा में चोरी के वाहनों को काटने का कारखाना चल रहा था। एसओजी और पुलिस ने देर रात छपा मारकर मौके से विभिन्न वाहनों के दो दर्जन से ज्यादा इंजन, आधा दर्जन वाहन, कटर और सिलेंडर बरामद किए हैं। यह कारखाना एक बर्तन गोदाम के आड में चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

कस्बा और थाना पाकबड़ा में केलसा रोड पर एक व्यक्ति की बर्तन की दुकान है। इसी आदमी का कैल्सा रोड पर गोदाम है। इसी गोदाम में चोरी के वाहनों को काटने का कारखाना चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर सक्रिय हुई एसओजी और पाकबड़ा पुलिस ने देर रात छापा मारकर मौके से भारी संख्या में कटे हुए इंजन और चोरी के वाहन बरामद किए हैं। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ हाईवे डॉ. गणेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:- आगरा: यमुना में युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश

संबंधित समाचार