हरदोई: पुलिस ने नकल अधिनियम के तहत दर्ज की रिपोर्ट, जांच हुई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नकलविहीन और शुचिता पूर्ण ढंग से बोर्ड परीक्षा कराने के सारे दावे ढ़ेर हो गए। जीआईसी टड़ियावां में इण्टर मीडियट की परीक्षार्थी भौतिक विज्ञान की परीक्षा देने के दौरान नकल करते हुए धर ली गई। पुलिस ने नकल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताते है कि 7 …

हरदोई। नकलविहीन और शुचिता पूर्ण ढंग से बोर्ड परीक्षा कराने के सारे दावे ढ़ेर हो गए। जीआईसी टड़ियावां में इण्टर मीडियट की परीक्षार्थी भौतिक विज्ञान की परीक्षा देने के दौरान नकल करते हुए धर ली गई। पुलिस ने नकल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताते है कि 7 अप्रैल को जीआईसी टड़ियावां में इण्टर मीडियट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा हो रही थी।
इसी बीच कक्ष संख्या-3 में गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला मौलवी की चांद बीबी बेटी अनीस नकल करते हुए पकड़ी गई। कक्ष निरीक्षक वन्दना साहू और राज़िया बानों ने उसे रंगे हाथों नकल करते हुए पकड़ लिया।

लोगों आपस में इस तरह के सवाल कर रहे हैं कि इतनी सख्ती होने के बाद आखिर किसकी अकल से नकल को अंदर पहुंचाया गया? उनका कहना है कि शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के सारे दावे दरकिनार रह गए। केंद्र व्यवस्थापक कौशल किशोर ने पुलिस को तहरीर देते हुए परीक्षार्थी चांदबीबी के खिलाफ नकल अधिनियम-1988 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक को जांच में बीट पुस्तिका में मिली कमी, दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर

संबंधित समाचार