अमरोहा : ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव में चार दिन से फुंके पड़े बिजली ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। गांव डांकेवाली के आनंद ने बताया कि छोटा ट्रांसफार्मर होने से …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव में चार दिन से फुंके पड़े बिजली ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।

गांव डांकेवाली के आनंद ने बताया कि छोटा ट्रांसफार्मर होने से हर समय बिजली की समस्या बनी रहती है। आए दिन बिजली ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने के कारण फुंक जाता है। जिससे पूरे गांव को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव में करीब 80 से अधिक बिजली कनेक्शन है। मांग करते हुए कहा कि अधिक क्षमता वाला बिजली ट्रांसफार्मर रखवाया जाए।

ग्रामीण प्रदीप ने बताया कि गांव में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिस पर लगभग 80 विद्युत कनेक्शन है। कम क्षमता का होने के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर लोड अत्यधिक नहीं झेल पाता है, जिससें वह आए दिन फुंक जाता है। उन्होंने कहा कि 25 केवीए की जगह 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में आनंद राणा, प्रदीप कुमार, लाखन सिंह, सतीश, धर्मवीर, भीमसेन, मदन पाल और सतवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : भाकियू भानु की हुई मासिक पंचायत, किसानों ने कहा- आवारा पशुओं से दिलाई जाए निजात

संबंधित समाचार