परिवहन मंत्री ने रोडवेज बसों का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों से पूछा- कोई असुविधा तो नहीं है आप लोगों को…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने वाराणसी-प्रयागराज पर मंगलवार को दो रोडवेज बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने यात्रियों से कहा, नमस्कार मैं परिवहन मंत्री हूं…कोई असुविधा तो नहीं है आप लोगों को? सब ठीक है? सब के टिकट काटे हैं ना? आज प्रयागराज से वाराणसी मार्ग …

लखनऊ। यूपी के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने वाराणसी-प्रयागराज पर मंगलवार को दो रोडवेज बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने यात्रियों से कहा, नमस्कार मैं परिवहन मंत्री हूं…कोई असुविधा तो नहीं है आप लोगों को? सब ठीक है? सब के टिकट काटे हैं ना?

बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने प्रयागराज से वाराणसी मार्ग पर जा रही रोडवेज बसों का औचक निरीक्षण करने के दौरान साफ सफाई व्यवस्था देखा, साथ ही बस कंडक्टर से टिकट के बारे में जानकारी ली, इतना ही नहीं चालक तथा कंडक्टर को वर्दी पहनने की हिदायत देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

देखें वीडियो…

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों का हालचाल जाना। मंत्री दयाशंकर सिंह ने यात्रियों से कोई समस्या होने पर विभाग के ट्विटर हैंडल पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह विभाग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 25 सितंबर से शुरू होगी रामलीला, रवि किशन, मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज कलाकार निभाएंगे यह अहम भूमिका

संबंधित समाचार