इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराई कार, दो की मौत
इटावा। यूपी में इटावा जिले के उसराहार इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पौधों को पानी लगा रहे यूपीडा के टैंकर में कार की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ से आगरा की तरफ कार सवार जा रहे थे कि एक्सप्रेस-वे के …
इटावा। यूपी में इटावा जिले के उसराहार इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पौधों को पानी लगा रहे यूपीडा के टैंकर में कार की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ से आगरा की तरफ कार सवार जा रहे थे कि एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 131 पर यह हादसा हो गया।
दोनों नाजुक घायलो को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी भेजा गया लेकिन डाक्टरो ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि यूपीडा का टैंकर एक्सप्रेस वे पर पौधों को पानी डाल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार टैंकर में जा घुसी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटवाकर यातायात दुरुस्त कराया गया। मृतक ओम प्रकाश यादव लखनऊ के ठाकुरगंज का निवासी था जबकि शहबाज खालिद अलीगंज का रहने वाला था। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
