अयोध्या: उपराष्ट्रपति के आगमन से पहले आईजी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
अयोध्या। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। शासन-प्रशासन उनके आगमन पर सारी व्यवस्थाएं चकाचक करने में जुटा हुआ है। मंगलवार को आईजी रेंज कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडे ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी …
अयोध्या। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। शासन-प्रशासन उनके आगमन पर सारी व्यवस्थाएं चकाचक करने में जुटा हुआ है। मंगलवार को आईजी रेंज कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडे ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण को देखना हर आदमी सौभाग्य समझता है। इसी कड़ी में 15 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। वह लखनऊ से अयोध्या रेल मार्ग से पहुंचेंगे।
इससे पहले 7 अप्रैल को उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर डीआरएम ने भी किया लखनऊ से बनारस तक रेल मार्ग का निरीक्षण किया था। वेंकैया नायडू अयोध्या में लगभग 3 घंटा रहेंगे, जहां वह हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन करने के बाद मंदिर निर्माण के कार्यों का भी अवलोकन करेंगे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : पुलिस ने बचाई घायलों की जान, मिला पीआरवी ऑफ द डे का खिताब
