बरेली: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एचटी लाइन की चपेट में आकर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा निवासी इलियास अंसारी …

बरेली, अमृत विचार। एचटी लाइन की चपेट में आकर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा निवासी इलियास अंसारी राज मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि वह गांव के सामने ही असलम कॉलोनी में काम कर रहे थे। आरोप है कि जिस मकान का निर्माण चल रहा था उसके बगल में ही से एचटी लाइन के तार निकलकर जा रहे हैं।

आरोप है कि कई बार मकान मालिक से तारों से बचाव करने को कहा गया लेकिन उनकी बातों का अनसुना कर दिया। जिसके बाद उसने काम करना बंद कर दिया था लेकिन मंगलवार को काम करते समय वह एचटी लाइन की चपेट में आ गए। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार