गोरखपुर: तारिक अहमद ने ग्रहण किया पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त का पदभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त का पदभार तारिक अहमद ने ग्रहण किया। तारिक अहमद 1994 बैच के भारतीय रेल सुरक्षा बल सेवा के माध्यम से ग्रुप ए सर्विस में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित हुए। उन्होंने भारतीय रेल के विभिन्न जोन एवं भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों में विभिन्न …

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त का पदभार तारिक अहमद ने ग्रहण किया। तारिक अहमद 1994 बैच के भारतीय रेल सुरक्षा बल सेवा के माध्यम से ग्रुप ए सर्विस में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित हुए। उन्होंने भारतीय रेल के विभिन्न जोन एवं भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए भारत सरकार के हैवी इंडस्ट्रीज मंत्रालय में मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं महानिरीक्षक के पद पर सेवा प्रदान किया।

आपको अति सराहनीय सेवाओं के लिये समय समय पर भारतीय पुलिस मेडल रेलमंत्री पुरस्कार महानिदेशक पुरस्कार महाप्रबन्धक पुरस्कार एवं मेडल तथा सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपने सेवा के दौरान नेशनल पुलिस एकेडमी सेन्ट्रल विजलेन्स कमीशन एवं इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद से सेमिनार आन एकोनॉमिक आफेन्सेज इंडियन ट्रेनिंग कोर्स आफ चीफ विजलेन्स ऑफिसर्स एण्ड स्ट्रेजिक मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण करने पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महाप्रबन्धक कार्यालय परिसर में तारिक अहमद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तारिक अहमद ने इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा परेड का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:-रहने के तरीके से प्रभावित होता है चरित्र व व्यक्तित्व : डॉ. प्रदीप कुमार राव

संबंधित समाचार