बरेली: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 को बरेली आएंगे
बरेली,अमृत विचार । भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 को बरेली आएंगे। उनके आने का सरकारी कार्यक्रम मंगलवार शाम लखनऊ से बरेली पहुंच गया। कार्यक्रम के अनुसार केशव मौर्य गुरुवार को सुबह 10:25 बजे लाभार्टी नियर ग्राउंड लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर से उड़ान …
बरेली,अमृत विचार । भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 को बरेली आएंगे। उनके आने का सरकारी कार्यक्रम मंगलवार शाम लखनऊ से बरेली पहुंच गया। कार्यक्रम के अनुसार केशव मौर्य गुरुवार को सुबह 10:25 बजे लाभार्टी नियर ग्राउंड लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर पूर्वाह्न 11.35 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से स्टाफ कार से वह कोतवाली के सामने सिविल लाइंस स्थित डा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।
इसके बाद 12.15 बजे केशव प्रसाद मौर्य आईएमए हाल में प्रस्तावित विचार गोष्ठी में शिरकत करेंगे। यहां कार्यक्रम में सम्मान समारोह भी होगा। यहां से 2.35 बजे उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे। यहां जनपद के विभागीय अधिकारी के साथ बैठक (ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग) करेंगे। 3:50 बजे केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ उड़ जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: तो क्या पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए रचा लूट का ड्रामा
