राजस्थान में इन पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर (RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2022) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। वो उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य हों, वो बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। बता दें …
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर (RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2022) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। वो उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य हों, वो बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 43 पद भरे जाएंगे। विस्तार से जानने और अप्लाई करने के लिए आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं आरएसएमएसएसबी के इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है और इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2022 है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसके लिए इस वेबसाइट पर जाना होगा rsmssb.rajasthan.gov.in
बता दें राजस्थान के इन जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए वो कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथ्स से 12वीं पास की हो। साथ ही उनके पास स्टेट बोर्ड के मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। इसके अलावा दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आरएसएमएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। परीक्षा की तारीखें कुछ समय में घोषित की जाएंगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो इन पदों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है। जनरल कैटेगरी, बीसी और ईबीसी के लिए शुल्क 450 रुपए है। जबकि एससी एससटी श्रेणी के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है।
इसे भी पढ़ें-
भारतीय रेलवे के इस विभाग में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
