बहराइच: नित्य क्रिया के लिए गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, किया गया सीएचसी रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव निवासी युवक बुधवार सुबह छह बजे नित्यक्रिया के लिए खेत को गया है। तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। युवक को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट …

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव निवासी युवक बुधवार सुबह छह बजे नित्यक्रिया के लिए खेत को गया है। तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। युवक को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम चाहलवा निषाद नगर निवासी बुधवार सुबह सुग्रीव (18) पुत्र राम राज नित्य क्रिया के लिए खेत को गया। सुबह छह बजे खेत पहुंचते ही झाड़ियों में पहले से मौजूद तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने शोर मचाया। कुछ दूरी पर मौजूद युवक की मामी कलावती ने भी हो हल्ला किया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।

तेंदुए के हमले में घायल युवक को पीएचसी सुजौली पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले में युवक घायल हुआ है। ग्राम प्रधान प्रीतम निषाद ने निरंतर हो रहे तेंदुए के हमले से बचाव के लिए वन विभाग से ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

पढ़ेंमोटापा और ब्लोटिंग रोकने के लिए अपनाएं यह इजी लाइफस्टाइल टिप्स

संबंधित समाचार