कैलिफोर्निया: मॉल में हुई गोलीबारी, नौ वर्षीय बालिका की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस स्थित एक मॉल में हुई गोलीबारी में एक नौ साल की बालिका की मौत हो गई है। केएबीसी-टीवी के मुताबिक, विक्टोरविले में विक्टर वैली मॉल के अंदर बार्न्स एंड नोबल स्टोर के पास मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे गोलीबारी की यह घटना हुई। न्यूयॉर्क …

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस स्थित एक मॉल में हुई गोलीबारी में एक नौ साल की बालिका की मौत हो गई है। केएबीसी-टीवी के मुताबिक, विक्टोरविले में विक्टर वैली मॉल के अंदर बार्न्स एंड नोबल स्टोर के पास मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे गोलीबारी की यह घटना हुई।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद मॉल को बंद करा दिया गया। पुलिस ने बताया कि बालिका को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया है। हमले में किसी और व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। संदिग्ध हमलावर का पता लगाया जा रहा है। यह मॉल लॉस एंजिलिस से 80 मील की दूरी पर है।

पुलिस ने बताया कि पिछले 12 घंटे में यह गोलीबारी की दूसरी घटना है। इससे पहले एक शख्स ने भीड़भाड़ वाली मेट्रो में स्मोक ग्रेनेड फेंकने के बाद गोलीबारी की। ब्रुकलिन में हुए इस हमले में 23 लोग घायल हो गए। पुलिस इन घटनाओं के लिए फ्रैंक जेम्स नामक एक व्यक्ति को तलाश रही है, जिसने कुछ परेशान कर देने वाले वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर रखे हैं।

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि, हम अपने शहर को कुछ हिंसक लोगों के हवाले नहीं करेंगे। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में इससे संबंधित कुछ भी कैद नहीं हो पाया है इसलिए आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें-

कोविड ने 7.7 करोड़ लोगों को गरीबी के गर्त में धकेला: यूएन

 

 

संबंधित समाचार