बरेली: बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, इस हफ्ते का अधिकतम तापमान आज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अप्रैल माह आधा बीतने के साथ ही भीषण गर्मी का भी प्रकोप और तेज होता जा रहा है। बुधवार को बरेली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौमस विभाग के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो यह तापमान इस हफ्ते का सबसे अधिक तापमान होने वाला है। इसके …

बरेली, अमृत विचार। अप्रैल माह आधा बीतने के साथ ही भीषण गर्मी का भी प्रकोप और तेज होता जा रहा है। बुधवार को बरेली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौमस विभाग के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो यह तापमान इस हफ्ते का सबसे अधिक तापमान होने वाला है। इसके बाद अगले मंगलवार तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि इस हफ्ते में दो दिन के लिए न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

आसमान में बादल होना भी हो गए शुरू
भीषण गर्मी के बीच बुधवार को सुबह और दोपहर के समय आसमान पर कुछ बादलों का साया नजर आया। जिससे कुछ समय के लिए धूप गायब हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं पड़ा। मगर लोगों को चिलमिलाती धूप से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विभाग की मानें तो बादलों की वजह से अगले दिनों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इस हफ्ते का तापमान एक नजर में
बुधवार को बरेली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को 38, शुक्रवार को 38 और शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है। इसी तरह से रविवार को 37 डिग्री, सोमवार को 38, और अगले मंगलवार को फिर से 38 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस हफ्ते का सबसे अधिक तापमान आज ही है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 को बरेली आएंगे

 

 

संबंधित समाचार