मुरादाबाद : प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, भाई ने की कुल्हाड़ी से हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। भोजपुर के रानीनांगल गांव में एक युवक ने अपनी सगी बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाई ने इस वारदात को अपने पिता व बहन के प्रेमी की मौजूदगी में अंजाम दिया। यह वारदात बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस …

मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। भोजपुर के रानीनांगल गांव में एक युवक ने अपनी सगी बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाई ने इस वारदात को अपने पिता व बहन के प्रेमी की मौजूदगी में अंजाम दिया। यह वारदात बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

रानी नांगल गांव के रहने वाले सुभाष की बेटी नीलम (20) नकटपुरी स्थित चुनिया देवी कालेज में 11वीं की पढाई कर रही थी। बीते एक साल से वह गांव में ही रहने वाले दूसरी बिरादरी के युवक मोहित यादव के साथ प्रेम प्रसंग में थी। उसने घर में कई बार अपने मोहित से ही शादी करने की बात की, लेकिन उसके पिता सुभाष और भाई मोहित कश्यप ने गैर विरादरी में शादी करने से साफ मना कर दिया।

मंगलवार की रात नीलम चुपके से अपने प्रेमी के घर चली गई। इधर, सुबह जब वह अपने घर में नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इतने में मोहित यादव के पिता वीरभान ने फोन पर बताया कि नीलम उसके घर में है। इस सूचना पर सुभाष और मोहित कश्यप गुस्से में वहां पहुंचे। जहां सुभाष के इशारे पर मोहित कश्यप ने अपनी बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

इससे मौके पर ही नीलम की मौत हो गई। सुबह सबेरे की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्रा ने इस घटना को ऑनर किलिंग मानने से मना कर दिया। कहा कि गांव में फिलहाल शांति है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- मैनपुरी: कमर में तमंचा लगाकर कोल्ड ड्रिंक पीने पहुंची युवती, स्वाट टीम की नजर पड़ने पर दी यह अजब सफाई

संबंधित समाचार