बरेली: आरिफ को पहले लात मारी बाद में पत्थर से सिर कुचलकर की थी हत्या, हत्यारोपी तस्लीम उर्फ छोटू गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन पहले बहेड़ी में 45 वर्षीय आरिफ की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्या के बाद जांच पड़ताल शुरू की गई तो शक के आधार पर पुलिस ने बहेड़ी के ही …

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन पहले बहेड़ी में 45 वर्षीय आरिफ की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्या के बाद जांच पड़ताल शुरू की गई तो शक के आधार पर पुलिस ने बहेड़ी के ही छोटू उर्फ तस्लीम को हिरासत में लिया। पूछताछ में छोटू ने जुर्म कबूल लिया। कहा कि उसी ने आरिफ को मारा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहले लात मारी फिर ईंट से कुचला सिर
पुलिस के मुताबिक, रविवार यानी 10 अप्रैल की रात आरिफ और तस्लीम दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसी वक्त दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े से गुस्साए छोटू ने आरिफ को पहले एक जोरदार लात मार दी। जिससे वह वहीं पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद पास में पड़ी ईंट से उसका सिर कुचल दिया। आरिफ के सिर को तब तक कुचला गया जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।

क्या था पूरा मामला, एक नजर में
दरअसल, 11 अप्रैल, सोमवार को बहेड़ी के शेरनगर मोहल्ले में 42 वर्षीय आरिफ का शव मिला था। पूछताछ में पता चला कि आरिफ शेरनगर मोहल्ले में अपनी पत्नी हिना और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहता था। वहीं, सकलैन नगर मोहल्ले में उसकी ससुराल थी। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात करीब नौ बजे आरिफ अपनी सुसराल गया था, लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी हिना ने अपने पिता नासिर को फोन किया। जिस पर उन्होंने बताया कि आरिफ वहां से काफी समय पहले निकल चुका है। जिसके बाद आरिफ की तलाश शुरू हुई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

वहीं सोमवार को करीब 12 बजे मोहल्ला सकलैन नगर के एक प्लॉट में झाड़ियों के बीच आरिफ का शव मिला था। जिस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। बुधवार को हत्यारोपी तस्लीम उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, इस हफ्ते का अधिकतम तापमान आज

 

संबंधित समाचार