बाराबंकी: जानवर सामने आ जाने से सड़क पर गिरे बाइक सवार, दो की हालत गंभीर
बाराबंकी। सीएचसी हैदरगढ़ की एएनएम को बाइक से घर छोड़ने जा रहे युवक की सड़क पर अचानक सामने जानवर आ जाने से बाइक सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए , घायलों को राहगीरों ने सी एचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया , जहां पर दोनों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार …
बाराबंकी। सीएचसी हैदरगढ़ की एएनएम को बाइक से घर छोड़ने जा रहे युवक की सड़क पर अचानक सामने जानवर आ जाने से बाइक सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए , घायलों को राहगीरों ने सी एचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया , जहां पर दोनों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सुबेहा थाना के अहीर गांव निवासी रेनू वर्मा (30) पत्नी शैलेंद्र हैदरगढ़ सीएचसी पर ए एन एम के पद पर कार्यरत हैं जिसे बुधवार करीब 11 बजे रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाने के गुढ़ा गांव निवासी अतुल कुमार रोज की तरह अपनी बाइक पर बैठाकर उनके घर अहीर गांव छोड़ने जा रहे थे तभी करीब 11 बजे हैदरगढ़ सुबेहा मार्ग स्थित कमेला चौराहा के निकट एक जानवर अचानक सड़क पर सामने आ गया, जिससे अतुल की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, और बाइक चालक अतुल व मोटरसाइकिल के पीछे बैठी रेनू ए एन एम घायल हो गई।
राहगीरों ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत नाजुक होने के चलते ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
पढ़ें-बाराबंकी: रविवार को होगा RSS का पथ संचलन, शामिल होंगे सैकड़ों स्वयंसेवक
