आजमगढ़: SP ने फरार पांच आरोपियों पर घोषित किया 25 हजार का इनाम, कोर्ट नें दिया संपत्ति कुर्की का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्याकांड के दो आरोपियों विजय यादव और रिजवान अहमद के घर जीयनपुर की पुलिस ने मंगलवार को एक साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। गैंगस्टर कोर्ट ने 11 अप्रैल को दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की करने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश …

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्याकांड के दो आरोपियों विजय यादव और रिजवान अहमद के घर जीयनपुर की पुलिस ने मंगलवार को एक साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। गैंगस्टर कोर्ट ने 11 अप्रैल को दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की करने का आदेश जारी किया।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को कुर्की की गई। जिसके बाद जिले की पुलिस ने यूपी के टॉप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह (कुंटू सिंह) के दो सहयोगियों की संपत्ति को आज कुर्क की है। आरोपी कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है। आपको बतादें कि कुंटू सिंह पर 75 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जिले के SP अनुराग आर्य ने बताया कि यह दोनो आरोपी जीयनपुर में हुई घटना में सह आरोपी हैं। इन सभी के खिलाफ 348/13, 147, 302, 7 CLA एक्ट के तहत सह आरोपी हैं। इन फरार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। कोर्ट ने धारा 83 के तहत कुर्की का आदेश दिया था।

जिसकी कार्रवाई में पुलिस आज से लग गई है। और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कुंटू सिंह को लखनऊ में हुए ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जाता है। अब तक प्रशासन ने कुंटू सिंह की करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर चुका है।

आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
जिले के SP अनुराग आर्य ने पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड के बाद मामले में फरार पांच आरोपियों पर 25-25 हजार इनाम घोषित किया है। जिन आरोपियों पर इनाम घोषित हुआ है उनमें विजय यादव, मोहम्मद रिजवान दुर्ग विजय सिंह, अभिषेक सिंह, अरविंद कश्यप शामिल हैं।

इन सभी के खिलाफ जीयनपुर थाने में केस भी दर्ज है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन पांच आरोपियों में दो घर की पुलिस ने आज कुर्की भी की है।

यह भी पढ़ें-आगरा: स्कूल गेट से किशोरी का अपहरण, पीछा करने दौड़े ताऊ फिर…

संबंधित समाचार