बाराबंकी: थाने के मुख्य आरक्षी ने मानवता की मिसाल की पेश, भूखी वृद्ध महिला को पहले भोजन कराया फिर किया समस्या का समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जैदपुर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी ने बुधवार को मानवता की नई मिसाल पेश की। उन्होंने शिकायत लेकर आई एक भूखी वृद्ध महिला को पहले भोजन कराया। फिर उसकी शिकायत सुनकर समस्या का समाधान किया। थाना जैदपुर में बुधवार को एक महिला शिकायत लेकर आई। जिसको उसके भतीजों द्वारा घर से बाहर निकाल दिया …

बाराबंकी। जैदपुर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी ने बुधवार को मानवता की नई मिसाल पेश की। उन्होंने शिकायत लेकर आई एक भूखी वृद्ध महिला को पहले भोजन कराया। फिर उसकी शिकायत सुनकर समस्या का समाधान किया।

थाना जैदपुर में बुधवार को एक महिला शिकायत लेकर आई। जिसको उसके भतीजों द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया था। पूछताछ के दौरान यह ज्ञात होने पर कि महिला भूखी है। थाना जैदपुर पर नियुक्त मुख्य आरक्षी सम्पूर्णानन्द तिवारी ने भूखी महिला को पहले भोजन कराया।

तत्पश्चात महिला को उनके घर भिजवा कर उनके भतीजों को महिला से गलत व्यवहार दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। बुजुर्ग महिला ने पुलिस के इस मानवीय व्यवहार से प्रभावित होकर आशीर्वाद दिया तथा कार्य की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें-हमीरपुर: CGST ने गुटखा व्यवसायी के घर पर मारा छापा, कब्जे में लिये लैपटॉप और बैंक पासबुक सहित कई दस्तावेज

संबंधित समाचार