अयोध्या: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चुराने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपी घर का खर्च चलाने के लिए बाइक की चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक …

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चुराने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपी घर का खर्च चलाने के लिए बाइक की चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी को जीआईसी जेल के पीछे झाड़ियों से गिरफ्तार किया गया है। उसने वहीं पर तीनों बाइक छुपा रखी थी।

आरोपी की पहचान अन्नू उर्फ इमरान निवासी मीराजैना भदरसा थाना पूराकलंदर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अन्नू उर्फ इमरान एक शातिर चोर हैं। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक चुराकर उसे बेच देता था। बाइक से मिले पैसों से वह अपना जीवन यापन करता था और परिवार का खर्चा चलाता था।

यह भी पढ़ेंः-हल्द्वानी: मास्साब ने ‘रिंगाल और बांस’ की कलम छात्रों को थमाई…जिससे हो अच्छी लिखाई

संबंधित समाचार