अयोध्या: बिजली चोरों के खिलाफ तेज हुआ धरपकड़ अभियान, 28 कनेक्शन कटे, तीन पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मध्यांचल विघुत वितरण निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अभियान चल रहा है। इसके तहत रोजाना कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली चोरी करते कोई …

अयोध्या। मध्यांचल विघुत वितरण निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अभियान चल रहा है। इसके तहत रोजाना कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली चोरी करते कोई पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के गुप्तार घाट फीडर पर सदर बाजार कैंट और गुप्तार घाट पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। उपखंड  अधिकारी पंकज तिवारी और अवर अभियंता अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमें 74 कनेक्शन चेक किए गए और 28 उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी गई।

इसके अलावा तीन उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। जिसकी एफआईआर एंटी पावर थेफ्ट थाने में दर्ज कराई गई है। साथ ही लालबाग और नियावां क्षेत्र में अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी के साथ टीम ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इसमें भी कई कनेक्शन काटे गए।

पढ़ें- नैनीताल: पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई न होने पर सभासद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

संबंधित समाचार