हरदोई: सीएचसी दवा लेने पहुंचे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बुखार की दवा लेने बिलग्राम सीएचसी पहुंचें युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।इसका पता होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। युवक के नाक और मुंह से खून निकलता देख कर उसके घर वाले हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम …

हरदोई। बुखार की दवा लेने बिलग्राम सीएचसी पहुंचें युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।इसका पता होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। युवक के नाक और मुंह से खून निकलता देख कर उसके घर वाले हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी सच्चाई पता चलेगी।

बताते है कि साण्डी थाने के भाऊपुरवा निवासी मुकुट बिहारी का 19 साल बेटा रामसनेही को बुखार आ गया। वह बुधवार की सुबह बुखार की दवा लेने के लिए बिलग्राम सीएचसी पहुंचा। बताया गया है कि दवा लेते ही उसकी तबियत और बिगड़ गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही रामसनेही की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

इसका पता होते ही रामसनेही के घर वाले रोते बिलखते वहां पहुंच गए। युवक की नाक और उसके मुंह से खून निकलता देख घर वाले तड़प उठे। उन्होंने रोते-बिलबिलाते हुए सीएचसी में घूम-घूम कर पूछा कि कैसे क्या हुआ ? जब कोई कुछ नहीं बोला,तो रामसनेही के घर वालों को लगा कि ज़रूर कोई खेल हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर कर दी।

वहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। साथ ही मामले की छानबीन करने मे जुट गई। बिलग्राम एसएचओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सच्चाई का पता चलेगा। फिलहाल मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: संगठित नकल को लेकर परीक्षा समिति की बैठक की तिथि नहीं हुई घोषित

संबंधित समाचार