मुरादाबाद : अपहरण-रंगदारी के लिए बनाया गिरोह, गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। रंगदारी के लिए अपहरण मामले में गिरफ्तार चार बदमाशों पर सिविल लाइंस पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय से मंजूर गैंग चार्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ दर्ज अपहरण के मुकदमे में पहले ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रंगदारी के लिए अपहरण मामले में गिरफ्तार चार बदमाशों पर सिविल लाइंस पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय से मंजूर गैंग चार्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ दर्ज अपहरण के मुकदमे में पहले ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चक्कर की मिलक निवासी बदमाश बबलू सैनी, रामचंद्र सैनी, बहादुर और मुकेश उर्फ मुखिया के पिछले साल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने 26 फरवरी को चार्जशीट दाखिल कर दिया।
चूंकि अपहरण और रंगदारी के लिए इन आरोपियों ने अपना गैंग बनाया था, इसलिए इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद इन बदमाशों की एक साल तक जमानत नहीं हो सकेगी। वहीं पुलिस भी अपराध के द्वारा अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई कर सकेगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दिल्ली, उप्र से लेकर उत्तराखंड तक फैला है वाहन कटान गिरोह
