बरेली: शासन से आई टीम ने देहात क्षेत्र में देखे बिजली के हालात
बरेली, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए जिले के 800 गांवों व मजरों में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लाइन डाली गई है। जिसके बाद काम पूरा होने के बाद शासन की तरफ से आई टीम ने उसका निरीक्षण किया। जिसमें टीम को सब …
बरेली, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए जिले के 800 गांवों व मजरों में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लाइन डाली गई है। जिसके बाद काम पूरा होने के बाद शासन की तरफ से आई टीम ने उसका निरीक्षण किया। जिसमें टीम को सब कुछ सही मिला है।
एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में बेहतर बिजली देने के लिए करीब 800 गांवों में 40 करोड़ रुपये से पुराने तरीके वाली हाईटेंशन लाइन पड़ी है। इससे बिजली चोरी की आशंका रहती है और लाइनें भी क्षतिग्रस्त होती हैं। जिसके बाद सभी गांवों में एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) डालने के साथ अन्य बिजली के काम किए गए हैं।
जिसके बाद शासन की तरफ से 11 वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। जिसमें लखनऊ मुख्यालय और बरेली मंडल के अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम ने रविवार और सोमवार को काम का सर्वे करने के बाद उसकी गुणवत्ता परखी। जिसमें बताया जा रहा है कि टीम को सब कुछ ठीक-ठाक मिला।
ये भी पढ़ें-
बरेली: बारिश से पहले खोदे जायेंगे 258 तालाब, किया जायेगा जल संचयन
