बहराइच: खेत पहुंचकर डीएम ने करावाई गेहूं की क्रॉप कटिंग, किसानों को दी यह सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिलाधिकारी ने बुधवार को विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम कमोलिया निवासी किसान के खेत पहुंचे। यहां पर डीएम ने गेहूं के फसल की क्रॉप कटिंग करवाई। साथ ही गेहूं की पैदावार देखी। उन्होंने किसानों को सरकारी केंद्र पर ही गेहूं बिक्री करने की सलाह दी। विकास खंड चित्तौरा के ग्राम कामोलिया में बुधवार को …

बहराइच। जिलाधिकारी ने बुधवार को विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम कमोलिया निवासी किसान के खेत पहुंचे। यहां पर डीएम ने गेहूं के फसल की क्रॉप कटिंग करवाई। साथ ही गेहूं की पैदावार देखी। उन्होंने किसानों को सरकारी केंद्र पर ही गेहूं बिक्री करने की सलाह दी।
विकास खंड चित्तौरा के ग्राम कामोलिया में बुधवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र पहुंचे। उन्होंने गांव निवासी किसान जीवन लाल पुत्र भगवानदीन के गाटा संख्या 234 पर पहुंचकर गेहूं की क्राप कटिंग करायी।

कृषक जीवन लाल के खेत में 40.77 कुण्टल प्रति हेक्टेयर गेहूॅ की ऊपज प्राप्त हुई। जबकि पिछले वर्ष जनपद की औसत उपज 42 कुंतल प्रति हेक्टेयर थी। ग्राम कमोलिया पहुंचने पर प्रधान प्रतिनिधि माधवराम पाण्डेय ने जिलाधिकारी को बुके भेंट कर स्वागत किया। क्राप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने जिला सांख्यिकीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि जनपद के सभी बीमित कृषकों को नियमानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करें।

जिलाधिकारी ने किसानों से फसल बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषकों को सुझाव दिया कि अपनी गेहूं की उपज को नजदीकी क्रय केन्द्र पर बिक्री कर अपनी उपज का वाजिब मूल्य प्राप्त करें और शासन द्वारा संचालित न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठायें। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार, न्यायिक सुभाष सिंह धामी, तहसीलदार राजकुमार बैठा, बीमा कंपनी के इन्श्योरेन्स प्रतिनिधि मुकेश कुमार, राजस्व कर्मी, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: दीनदयाल वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन समाप्त

संबंधित समाचार