बरेली: स्मैक तस्कर इरशाद हकीम को जेल भेजा गया
फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए गांव कुरतरा के स्मैक तस्कर इरशाद हकीम को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने 60 ग्राम स्मैक वरामद की है। उसने भुता के जाहिद खान, भमोरा के अनीश अंसारी और कस्बा की इमराना से स्मैक खरीदकर बेचने की बात पुलिस …
फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए गांव कुरतरा के स्मैक तस्कर इरशाद हकीम को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने 60 ग्राम स्मैक वरामद की है। उसने भुता के जाहिद खान, भमोरा के अनीश अंसारी और कस्बा की इमराना से स्मैक खरीदकर बेचने की बात पुलिस को बतायी है। पुलिस तीनों को वांछित किया है। इरशाद हकीम गांव के प्रधान का सगा साला है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर भिटौरा रेलवे फाटक के पास से स्थानीय थाना के गांव कुरतरा निवासी स्मैक तस्कर इरशाद हकीम को गिरफ्तार करके बुधवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक तलाशी लेने पर उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन शख्ती करने पर पूछताछ में उसने बताया कि वह थाना भुता के गांव कोहनी निवासी जाहिद खान, थाना भमोरा के गांव क्युना गौटिया निवासी अनीश अंसारी और कस्बा की इमराना से स्मैक खरीदकर स्थानीय और उत्तराखंड आदि के लोगो को सप्लाई करता था।
प्रधान छुड़ाने की करता रहा पैरवी
गिरफ्तार स्मैक तस्कर इरशाद हकीम गांव के प्रधान का सगा साला है। गांव के लोगों ने दबी आवाज में बताया कि प्रधान स्मैक तस्करी में इरशाद हकीम का सहयोग करते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार भी प्रधान ने इरशाद हकीम को छुड़ाने के लिए जमकर पैरवी की, लेकिन माल वरामद होने की वजह से पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: पंचायत सहायक घर-घर जाकर करेंगे पशुगणना
