बरेली: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जी सुखराय के जंगल में एक पेड़ पर पीलीभीत के अजीत डांडी के अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। पेड़ पर शव लटकता देख क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताते चलें कि थाना नवाबगंज …

नवाबगंज, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जी सुखराय के जंगल में एक पेड़ पर पीलीभीत के अजीत डांडी के अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। पेड़ पर शव लटकता देख क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताते चलें कि थाना नवाबगंज के गांव शाहपुर जी सुखराय के जंगलों में जहॉनाबाद थाना क्षेत्र के गांव अजीत डांडी के राजेंद्र प्रसाद पुत्र भजनलाल 48 का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र पैरालाइसिस की बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार राजेन्द्र अपनी पत्नी के साथ बरेली में रह रहा था। मृतक के भाई का आरोप है कि राजेन्द्र की पत्नी चार दिन पूर्व घर से चली गई है।

पांच बच्चों का पिता है मृतक
मृतक के भाई ने सोमपाल ने बताया कि राजेन्द्र के 5 बच्चे हैं। रामचन्द्र ने 4 बच्चों का विवाह कर दिया है। सोमपाल ने बताया कि राजेन्द्र व उसकी पत्नी बरेली में रहता था। पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी और पत्नी चार दिन पूर्व घर छोड़कर कही चली गई थी। मृतक के परिजनों की माने तो जहां राजेन्द्र का शव लटका मिला उसके पास ही उसकी पत्नी की चुन्नी और कॉरटन बरामद हुआ है, जिससे उन्हें अंदेशा है कि राजेन्द्र ने आत्महत्या नहीं की उसकी हत्या की गई है।

नवाबगंज कोतवाल अशोक कुमार काम्बोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो घटना खुदकुशी की लग रही है। अगर इसकी हत्या हुई है तो पोस्टमार्टम में सिद्ध हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: फर्जी तरीके से मकान की रजिस्ट्री कराने के आरोप में  रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार