बहराइच: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजा चंद्रमणि कांत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भिनगा स्टेट के राजा चंद्रमणि कांत सिंह का मंगलवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। बुधवार को मृतक के पार्थिव शरीर का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रावस्ती जिले के भिनगा स्टेट के राजा चंद्रमणि कांत सिंह (84) का मंगलवार दोपहर में एक बजे लखनऊ ले …

बहराइच। भिनगा स्टेट के राजा चंद्रमणि कांत सिंह का मंगलवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। बुधवार को मृतक के पार्थिव शरीर का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्टेट के राजा चंद्रमणि कांत सिंह (84) का मंगलवार दोपहर में एक बजे लखनऊ ले जाते समय निधन हो गया था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। भिनगा पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसमें एसडीएम, थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि भिनगा स्टेट के राजा चंद्रमणि कांत सिंह छह बार विधायक भी रह चुके हैं। भाजपा पार्टी से भी दो बार विधायक बने।

यह भी पढे़ं:मुरादाबाद: गर्मियों में अपने छोटे बच्चों का रखें खास ख्याल, जानें कुछ जरूरी बातें

संबंधित समाचार