गोरखपुर: झाड़ियों में मिला युवक का शव, चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखपुर-महाराजगंज हाईवे के किनारे गुलरिहा थाना क्षेत्र के काला गांव के पास झाड़ी से एक 28 वर्षीय का आज मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक …

गोरखपुर। गोरखपुर-महाराजगंज हाईवे के किनारे गुलरिहा थाना क्षेत्र के काला गांव के पास झाड़ी से एक 28 वर्षीय का आज मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर कहीं से लाकर झाड़ियों में फेक दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के चेहरे का हिस्सा ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। युवक भूरे रंग का छींटदार हाफ टी शर्ट और पेंट पहने हुए था। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी आशंका जताई जा रही है कि शव एक हफ्ते पहले का होगा।

पुलिस शव की फोटो आस-पास के गांव, बॉर्डर के थानों अभी पुलिस गर्मियों के ग्रुप में डाल कर पहचान कराने के प्रयास कर रही है। थानेदार गुलहरिया अमित कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की जा रही है ।पहचान और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

संबंधित समाचार