जौनपुर-औड़िहार विशेष सवारी गाड़ी 23 अप्रैल तक रहेगी निरस्त
जौनपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में जौनपुर-औड़िहार रेलखंड पर डोभी-केराकत-मुफ्तीगंज स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के काम को लेकर औड़िहार-जौनपुर विशेष सवारी गाड़ी का परिचालन 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगा। साथ ही कई गाड़ियों के रूट परिवर्तित किये गये हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक …
जौनपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में जौनपुर-औड़िहार रेलखंड पर डोभी-केराकत-मुफ्तीगंज स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के काम को लेकर औड़िहार-जौनपुर विशेष सवारी गाड़ी का परिचालन 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगा। साथ ही कई गाड़ियों के रूट परिवर्तित किये गये हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक दोहरीकरण के कार्य को लेकर 14 से 23 अप्रैल तक चलने वाली औड़िहार-जौनपुर-औड़िहार विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोंदिया से चलने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गाड़ी 16 से 21 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग के तहत वाराणसी से औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
गाजीपुर सिटी से 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग औड़िहार से वाराणसी सिटी होते हुए जौनपुर सिटी के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार से वाराणसी होते हुए जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इसके अलावा गाजीपुर सिटी से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार से वाराणसी होते हुए जंघई के रास्ते चलाई जाएगी।
इस कार्य के पश्चात 23 अप्रैल को सीआरएस के द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। 59 किमी लम्बे जौनपुर- औड़िहार रेलखंड पर औड़िहार से डोभी पिछले वर्ष ही दोहरीकरण कार्य को पूरा किया गया था। अब 14 से 23 अप्रैल के बीच डोभी-केराकत-मुफ्तीगंज स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य पूरा किया जा रहा है। दोहरीकरण के बाद जौनपुर रेलवे स्टेशन से मुफ्तीगंज 16 किमी तक का कार्य शेष रह जायेगा।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: “कन्याल हत्याकांड” – डीएनए रिपोर्ट बताएगी किसकी थी वो लाश
