मुरादाबाद : बहन को प्रेमी के साथ देखकर कमजोर पड़ा राखी का धागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर के रानी नागल गांव में एक बेटी झूठी इज्जत की खातिर बलि चढ़ गई। प्रेमी के साथ सगी बहन को देखकर राखी का धागा भी कमजोर पड़ गया। अगाध प्यार करने वाले भाई ने ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर सगी बहन की हत्या कर दी। आरोपी भाई ने बुधवार की सुबह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर के रानी नागल गांव में एक बेटी झूठी इज्जत की खातिर बलि चढ़ गई। प्रेमी के साथ सगी बहन को देखकर राखी का धागा भी कमजोर पड़ गया। अगाध प्यार करने वाले भाई ने ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर सगी बहन की हत्या कर दी। आरोपी भाई ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे इस वारदात को अपने पिता और गांव के अन्य लोगों की मौजूदगी में अंजाम दिया। हालांकि पकड़े जाने के बाद उसने वारदात से इंकार किया है। कहा कि केवल मारपीट हुई थी। ऑनर किलिंग की इस घटना की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, आनन फानन में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि भोजपुर के रानी नागल में रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा नीलम कश्यप अपने गांव के ही मोहित यादव के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग में था। वह मोहित के साथ ही शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजनों को यह मंजूर नहीं था। मंगलवार की रात जब घर के लोग सो गए तो वह चुपचाप अपना घर छोड़ कर मोहित के घर आ गई। बुधवार की सुबह मोहित के घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो वहां हड़कंप मच गया। मोहित के पिता वीरभान ने तत्काल इसकी जानकारी प्रधान पति नवाब अली को दी।

बवाल बढ़ने के डर से नवाब अली ने युवती को समझाबुझा कर चुपचाप उसे घर भेजने की सलाह दी। लेकिन नीलम ने घर लौटने से मना कर दिया। वह मोहित के साथ ही जीने मरने की कसमें खाने लगी। ऐसे में वीरभान यादव ने फोन पर नीलम के पिता सुभाष कश्यप को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए तुरंत आने को कहा। बताया जा रहा है कि इस सूचना से सुभाष कश्यप और उनके बेटे मोहित कश्यप का खून खौल उठा। दोनों पिता-पुत्र कुल्हाड़ी लेकर वीरभान के घर पहुंचे और मोहित ने बहन के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। इससे नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता-पुत्र नीलम का शव वहीं छोड़ कर अपने घर चले गए।

चेहरे पर कुल्हाड़ी के घाव बता रहे थे बर्बरता की कहानी
नीलम के चेहरे पर कुल्हाड़ी के आड़े तिरछे कुल आठ घाव थे। बताया जा रहा है कि दूसरे वार में ही नीलम धराशायी हो गई थी। लेकिन आरोपी उसके बाद भी वार करते रहे। शव के पोस्टमार्टम में पता चला है कि नीलम की मौत सिर की हड्डी टूटने की वजह से हुई है। कुल्हाड़ी के वार से उसका चेहरा विभत्स हो गया था। उसके सिर की हड्डी चकनाचूर हो गई थी।

चेहरे पर कुल्हाड़ी के घाव बता रहे थे बर्बरता की कहानी
नीलम के चेहरे पर कुल्हाड़ी के आड़े तिरछे कुल आठ घाव थे। बताया जा रहा है कि दूसरे वार में ही नीलम धराशायी हो गई थी। लेकिन आरोपी उसके बाद भी वार करते रहे। शव के पोस्टमार्टम में पता चला है कि नीलम की मौत सिर की हड्डी टूटने की वजह से हुई है। कुल्हाड़ी के वार से उसका चेहरा विभत्स हो गया था। उसके सिर की हड्डी चकनाचूर हो गई थी।

प्रधान के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस
हालात को देखकर वीरभान यादव के भाई गजराज सिंह ने प्रधान के पति को सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इतने में पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। महिलाएं खून से लथपथ नीलम का शव देखकर चित्कार कर उठीं। इधर, ऑनर किलिंग की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसएचओ हिमांशु चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप कुमार और एसपी देहात विद्यासागर मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के घर से वारदात में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी और उनके कपड़े बरामद कर लिए हैं।

तीन भाइयों की इकलौती बहन थी नीलम
सुभाष कश्यप के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे मोहित, संजू और गौरव हैं। तीसरे नंबर की नीलम उनकी इकलौती बेटी थी। इसके चलते वह परिवार के सभी सदस्यों की बेहद लाड़ली थी। मोहित और संजू तो उस पर जान छिड़कते थे। बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद पिता-पुत्र अपने घर वापस आ गए। वहां उन्होंने स्नान किया और खून सने कपड़े बदल लिए। खून सने कपड़ों को उन्होंने कुल्हाड़ी के पास ही छिपा दिया था।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, भाई ने की कुल्हाड़ी से हत्या

संबंधित समाचार