योगी सरकार में शुरू हुआ अपराधियों के खिलाफ अभियान, पुलिस विभाग की हुई समीक्षा बैठक
लखनऊ। सीएम योगी ने अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में सबसे पहले निशाने पर हैं नाबालिग बच्चों और महिलाओं पर बुरी नजर रखने वाले अपराधी। अपराधियों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की जानकारी लेने के लिए एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ …
लखनऊ। सीएम योगी ने अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में सबसे पहले निशाने पर हैं नाबालिग बच्चों और महिलाओं पर बुरी नजर रखने वाले अपराधी। अपराधियों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की जानकारी लेने के लिए एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर प्रदेश के सभी जनपदों में पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई कार्रवाई की समीक्षा की।
समीक्षा में साफ हुआ कि माफिया, गैंगस्टर के साथ ही महिला उत्पीड़न, अवैध शस्त्र और जहरीली शराब से संबंधित मामलों में ताबड़तोड़ 121 अपराधियों को सजा दिलाई गई।
एसीएस होम ने कहा कि प्रदेश के हर थाने में टॉप 10 अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अगर कोई भी अपराध होता है तो थाना प्रभारी और उससे संबंधित पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बीते एक सप्ताह में पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में 48 मामलों में सजा दिलाई गई। बैठक में प्रमुख सचिव न्याय प्रमोद श्रीवास्तव, डीजीपी मुकुल गोयल, एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा नीरा रावत, एडीजी क्राइम केएसपी कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पढ़ें- महंगाई की मार: पीएनजी के बाद अब सीएनजी भी महंगी, जानें आज की कीमतें
