नाइजीरिया : नाव दुर्घटना में 26 की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अबुजा। नाइजीरियाई शहर सोकोतो में हुई एक नाव दुर्घटना में 21 महिलाएं सहित पांच बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी फ्रांस प्रेस ने स्थानीय प्रशासन के एक प्रवक्ता अलियू दंतानी के दिए बयान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है, ‘यहां के गोताखोराें ने 26 यात्रियों …

अबुजा। नाइजीरियाई शहर सोकोतो में हुई एक नाव दुर्घटना में 21 महिलाएं सहित पांच बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी फ्रांस प्रेस ने स्थानीय प्रशासन के एक प्रवक्ता अलियू दंतानी के दिए बयान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है, ‘यहां के गोताखोराें ने 26 यात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें 21 महिलाएं एवं पांच बच्चे हैं।’

दंतानी ने जानकारी दी कि मंगलवार की शाम को यह नाव शगरी नदी में पलट गई। नाव में कितने लोग उपस्थित थे इस बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। बचाव अभियान जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ में ट्रक दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, कई घायल

 

संबंधित समाचार