मेरठ: नाखून पर फॉर्मूले लिख छात्र कर रहे थे नकल, हरकत देख चौंक गए प्रोफेसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित महाविद्यालयों में एग्जाम के समय चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्र नकल के लिए नाखून पर फॉर्मूले लिख रहे हैं। कई छात्र हाथ पर ऐसे लिखते हैं कि दूर से वो आपको मेहंदी की डिज़ाइन लगेगी। ऐसा करते हुए कई छात्र पकड़े गए हैं। बता …

मेरठ। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित महाविद्यालयों में एग्जाम के समय चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्र नकल के लिए नाखून पर फॉर्मूले लिख रहे हैं। कई छात्र हाथ पर ऐसे लिखते हैं कि दूर से वो आपको मेहंदी की डिज़ाइन लगेगी। ऐसा करते हुए कई छात्र पकड़े गए हैं। बता दें कि अब तक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 250 नकलची पकड़े गए हैं। छात्र ने छोटे से नाखून पर 8 लाइन के प्रशन और उत्तर लिखे हुए थे।

नकल रोकने के लिए बनायी गये सचल दल के कॉर्डिनेटर डॉ. शिवराज सिंह पुण्डीर ने बताया कि पहले छात्र-छात्राएं हाईटेक तकनीक का उपयोग करते हुए नकल करते थे। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल का ब्लूटूथ ऑन करके जाते थे, जिसे सभी डिवाइस पता लग जाता। लेकिन अब फिर से छोटी-छोटी पर्चियों का दौर देखने को मिल रहा है। हालांकि नाखून पर नकल लिखकर लाना उनके संज्ञान में भी पहला ही मामला है। नकलचियों को पकड़ने के लिए CCTV से भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

पढ़ें-New York Subway Shooting: ब्रूकलिन सबवे गोलीबारी की घटना का आरोपी फ्रेंक जेम्स गिरफ्तार

संबंधित समाचार