मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, डीएम ने कहा- बाबा साहेब ने पिछड़े व कमजोर वर्ग को दिलाया अधिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में मनाई गई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डीएम ने कहा कि संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के …

मुरादाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में मनाई गई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डीएम ने कहा कि संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। भारत रत्न डॉ. आंबेडकर ने संविधान के निर्माण मे अभूतपूर्व योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। वह सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कर्मियों से आह्वान किया कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन मूल्यों एवं सिद्धांतों का न सिर्फ अध्ययन करे, बल्कि उनके जीवन आदर्शो का अनुसरण करके समतामूलक समाज के निर्माण मे अपना बहुमूल्य योगदान दें।

इस अवसर पर एडीएम सिटी, एडीएम वित्त एवं राजस्व और अन्य अधिकारियों ने भी डॉ. आंबेडकर के समाज व जन सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला। विचार गोष्ठी का संचालन नाजिर सदर गोपीकृष्ण ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त युगराज सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एसीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने मनाई बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती
महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौमुखा पुल स्थित कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव डॉ. आंबेडकर की 131वीं जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा और संचालन प्रवक्ता मौहम्मद शमी ने किया। कांग्रेसियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, निर्मल अरोड़ा, एड. अरशद परवेज, महानगर सेवादल अध्यक्ष अफसर खान, गौसिया साबिर, अनमोल गुप्ता, कनिज फात्मा, लाल सिंह, पार्षद कमर सलीम, पार्षद नदीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मुस्लिम कॉलोनी में होली के हुड़दंग का वीडियो वायरल, जांच शुरू

संबंधित समाचार