बहराइच: शहर में निकाली गई शोभायात्रा, बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
बहराइच। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को जिले भर में मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय के साथ विभिन्न संगठनों ने जयंती मनाई। सभी ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती जिला मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय बालक …
बहराइच। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती गुरुवार को जिले भर में मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय के साथ विभिन्न संगठनों ने जयंती मनाई। सभी ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती जिला मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय बालक छात्रावास परिसर से गुरुवार सुबह शुरू हुआ। अंबेडकर छात्रावास के गेट से शोभा यात्रा शुरू हुआ। अस्पताल चौराहा, डिगीहा तिराहा, अग्रसेन चौक, छावनी चौराहा, घटाघर होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान छात्रावास के पदाधिकारियों में अध्यक्ष संजीव कुमार ,उपाध्यक्ष पंकज कुमार ,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम ,महामंत्री सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर बलहा विकास खंड मुख्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। ग्राम पंचायत उर्रा में स्थित अंबेडकर पार्क में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। बाबा साहब द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।बाबा साहब की झांकी भी निकाली गई।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व फाइव स्टार फाउंडेशन सहित ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीलम पोरवाल, प्रखंड संयोजिका सुनीता शर्मा, पवन निगम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान, व फाइव स्टार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विपिन मौर्य, आशीष मौर्य (आशु), संजय मौर्य, संदीप मौर्य, बुद्धि लाल मौर्य, राकेश गोंड, शैलेंद्र साहनी, प्रेम प्रधान, संजय मौर्य, जयराम कुशवाहा, सत्येंद्र गौतम, अनिल भारती, सुशीला देवी, अर्चना देवी रामावती, विद्यावती सहित काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-बहराइच: जैन समाज के लोगों ने मनाई भगवान महावीर की जयंती, दो साल बाद निकाली गई शोभा यात्रा
