अयोध्या: फूलों से सजी रामनगरी में उपराष्ट्रपति का होगा अभिनंदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उपराष्ट्रपति बेंकैया नायडू के आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे जैसे ही वेंकैया नायडू अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल टेन से उतरेंगे तो फूलों की खुशबू से उनका मन बाग-बाग हो जाएगा। पहली बार आ रहे उपराष्ट्रपति तीन घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। उनकी पत्नी एम ऊषा …

अयोध्या। उपराष्ट्रपति बेंकैया नायडू के आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे जैसे ही वेंकैया नायडू अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल टेन से उतरेंगे तो फूलों की खुशबू से उनका मन बाग-बाग हो जाएगा। पहली बार आ रहे उपराष्ट्रपति तीन घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। उनकी पत्नी एम ऊषा नायडू भी साथ रहेंगी। रामलला-हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करने के बाद वह काशी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

उपराष्ट्रपति के आगमन से पहले गुरुवार को शहर की सड़कों पर हूटर बजाती गाड़ियों की फ्लीट ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से हनुमानगढ़ी और रामजन्म भूमि के मुख्य मार्ग पर पूर्वाभ्यास किया। आईजी रेंज केपी सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उपराष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर के रेलवे महकमा भी सतर्क है।

अयोध्या रेलवे स्टेशन को फूलों से सजाया गया है। स्टेशन पर टेंट लग रहे हैं। साथ ही पिलरों का भी रंग-रोगन किया गया है। रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे पटरियों के आसपास भी सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी तक रेलवे लाइन का निरीक्षण किया जा चुका है। वेंकैया नायडू पहले चरण में रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में हनुमानगढ़ी में पूजन कर काशी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा आवश्यक बैठक की गई व उपराष्ट्रपति के कार्यालय से प्राप्त शत प्रतिशत निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का ध्यान में रखते हुये उनके भ्रमण कार्यक्रमों को सम्पादित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही मुख्य स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ड्युटी लगायी गयी है। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन व एएनआई द्वारा किया जाएगा। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया है कि पूरे शहर एवं निर्धारित मार्गो पर विशेष सफाई व्यवस्था रहेगी।

अयोध्या में रहेगी सख्त सुरक्षा
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान अयोध्या पूरी तरह से सील रहेगी। अयोध्या को आने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगेंगे। सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। रेलवे लाइन से लेकर उनके भ्रमण स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। आरएएफ, सीआरपीएफ, एटीएस के अलावा पांच कंपनी पीएसी, जीआरपी व आरपीएफ को भी तैनात किया जा रहा है।

जिले के करीब 100 उप निरीक्षक, 800 आरक्षियों के अलावा अन्य जिलों से भी करीब 600 आरक्षी व 200 उप निरीक्षक, एएसपी, डीएसपी आदि को लगाया जाएगा। उदया चौराहा, नयाघाट बंधा तिराहा, रामघाट चौराहा समेत अयोध्या के अन्य प्रवेश मार्गों से वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। रेलवे मार्ग, सड़क मार्ग के अलावा आकाशीय मार्ग पर भी सुरक्षा एजेंसियों का पहरा रहेगा। सभी मकानों की छतों पर शस्त्र लेकर एक जवान मुस्तैद रहेगा, जो प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगा। यातायात पुलिस की भी तैनात रहेगी।

यात्रीगण ध्यान दें, आज टिकट यहां नहीं मिलेगा
अयोध्या में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति के आने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को अयोध्या स्टेशन पर मिलने वाले आरक्षित व अनारक्षित टिकटों की सुविधा प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 की तरफ स्थित रेलवे कॉलोनी में बने टिकट काउंटर से होगी। शनिवार से पुन: टिकट अपने नियत स्थान पर मिलेगा।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: शिक्षकों को समय से पहुंचना होगा विद्यालय नहीं तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार