रामपुर : भोट पुलिस ने गिरफ्तार किया टॉप टेन अपराधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/भोट, अमृत विचार। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से बारह बोर का तमंचा,कारतूस व नशे की गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार टॉप टेन अपराधी का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है। गुरूवार सुबह टाप टेन अपराधी के अवैध असलहे व नशे की गोलियों को …

रामपुर/भोट, अमृत विचार। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से बारह बोर का तमंचा,कारतूस व नशे की गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार टॉप टेन अपराधी का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।

गुरूवार सुबह टाप टेन अपराधी के अवैध असलहे व नशे की गोलियों को लेकर पत्थरखेड़ा जाने की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गई।मोहनपुर गांव के पास वाहन चेकिंग शुरूकर दी।इस दौरान पुलिस पीपलगांव निवासी फरीद को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा,कारतूस तथा नशे की गोलियों के दस पत्ते बरामद होने पर रिपेार्ट दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अवैध असलहे व नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया फरीद शातिर अपराधी होने के साथ साथ थाने का टाप टेन अपराधी भी है।जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 25 मुकदमें दर्ज हैं।

संबंधित समाचार