पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में अलग-अलग मामलों में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की उम्र 20 साल है और उन्हें बुधवार की देर रात गोरकुट्टा और …
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में अलग-अलग मामलों में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की उम्र 20 साल है और उन्हें बुधवार की देर रात गोरकुट्टा और झरईवाड़ा इलाके से उठाया गया।
दोनों इलाके एक दूसरे के नजदीक स्थित हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बात की आशंका है कि दोनों हताहतों को नक्सलियों के समूह ने उठाया था क्योंकि उनमें से एक पूर्व नक्सली था जिसने आत्मसमर्पण कर दिया था । अधिकारियों ने कहा कि ऐसी आशंका है कि इनकी हत्या बुधवार की देर रात या बृहस्पतिवार को तड़के गोली मारकर की गयी है । उन्होंने कहा कि विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है ।
इसे भी पढ़ें-
पंजाब सरकार ने एक बार फिर से किया कई अधिकारियों का तबादला, जानें किसे क्या मिला
