Alia-Ranbir Wedding Photos: मिसेज कपूर बनीं आलिया भट्ट, रणबीर ने भरा मांग में सिंदूर, सामने आईं तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई।  बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के चर्चे पिछले 1 हफ्ते से हो रहे हैं और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए …

मुंबई।  बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया।

शादी के चर्चे पिछले 1 हफ्ते से हो रहे हैं और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए हैं।

कभी रणबीर को अपना क्रश बताने वाली आलिया अब उनकी दुल्हनिया बन गई हैं। दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी आखिरकार मुकम्मल हुई।

दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। देखकर यह लगता है कि इस प्यारी जोड़ी को किसी की भी नजर ना लगे।

कपल की वेडिंग फोटोज से निगाहें हटाना मुश्किल है। रणबीर-आलिया को शादी के जोड़े में देखने का लंबे समय से ख्वाब देख रहे फैंस के लिए 14 अप्रैल का दिन किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं।

आलिया के ब्राइडल लुक की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। आलिया बॉलीवुड की मोस्ट स्टनिंग और गॉर्जियस ब्राइड्स क्लब में शामिल हो गई हैं।

आलिया का वेडिंग लुक बॉलीवुड की बाकी ब्राइड्स से अलग है। आलिया-रणबीर ने सब्यासाची का डिजाइनर आउटफिट पहना। आलिया ने हैंड हाईड आइवरी ओरगेंजा साड़ी पहनी। साड़ी में फाइन टिला वर्क की कारीगरी की गई है। इसपर सोने पे सुहागा है tissue veil पर हाथ से की गई बुनाई।

आलिया के दूल्हे बने रणबीर का लुक भी कमाल है। सब्यासाची के दूल्हा बने रणबीर का लुक आलिया को पूरी तरह से कॉम्पलीमेंट कर रहा है।

शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है वीडियो में आलिया के सांवरिया उन्हें किस कर रहे हैं। दुल्हन बनीं आलिया की खूबसूरती का जवाब नहीं।

https://www.instagram.com/tv/CcVVSdkFyiY/?utm_source=ig_web_copy_link

संबंधित समाचार