अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितयों में वृद्धा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार । संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत हो गई। महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी थी तभी जमीन से जुड़े विवाद के चलते परिवार के कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला रजबपुर थाना …

अमरोहा, अमृत विचार । संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत हो गई। महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी थी तभी जमीन से जुड़े विवाद के चलते परिवार के कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सूदनपुर का है। यहां स्व. किशोरी लाल का परिवार का रहता है। गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि स्व. किशोरी लाल की पत्नी दुलारी देवी (90) की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मृतका दुलारी देवी के दो बेटे विशाल और बालकिशन हैं, जबकि पांच पोते हैं। बताया जा रहा है कि मृतका ने कुछ दिन पहले उसके नाम छह बीघा जमीन अपने पोते चनद्रपाल के नाम कर दी थी। जिसके चलते परिवार के अन्य लोगों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दुलारी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिवार के लोगों ने वृद्धा की गला घोंटकर हत्या की जाने की सूचना पुलिस को दी थी। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों और ग्रामीणों के बयान के आधार पर पुलिस मामले जी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका पिछले एक महीने से बीमार चल रही थी। महिला ने अपने हिस्से की जमीन दो पोतों के नाम कर दी थी। महिला की अचानक मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।—रमेश सहरावत, एसओ

ये भी पढ़ें-

बरेली: 400 घरों में मीटर निकले खराब, बदलना शुरू

 

संबंधित समाचार